एक सहेली ....
एक सहेली जो कहीं खो सी गयी है ,
हस्ते हस्ते फिर रो सी गयी है ,
क्या है मन मे उसके !
क्यों खामोश सी दिखती है ?
क्यों मुस्कान उसकी ,
कहीं सो सी गयी है !
जब वो हँसती थी तो ,
हँसते थे- सरसों के फूल भी ,
जो वो उदास हो जाये कभी तो,
थम जाती थी-
हवाओं मे उड़ती धूल भी ,
क्यों आज मौसम की किताबों से ,
वक्त की घड़ियाँ भी
कहीं खो सी गयी हैं !
उन प्यारी सी आँखों मे सपने थे
कई उजले ,
आज कुछ उलझन हैं
खमोशी के परदे हैं ,
शब्द भी अब ना जाने क्यों
डर डर कर
फूटते हैं अधरों से ,
उस आह के दरिया से क्यों ,
ये आंखें कहीं धुल सी गयी हैं !
क्यों एक सहली मेरी कहीं खो सी गयी है ,
हँसते हँसते फिर रो सी गयी है ।
श्रुति मोहन
एक सहेली जो कहीं खो सी गयी है ,
हस्ते हस्ते फिर रो सी गयी है ,
क्या है मन मे उसके !
क्यों खामोश सी दिखती है ?
क्यों मुस्कान उसकी ,
कहीं सो सी गयी है !
जब वो हँसती थी तो ,
हँसते थे- सरसों के फूल भी ,
जो वो उदास हो जाये कभी तो,
थम जाती थी-
हवाओं मे उड़ती धूल भी ,
क्यों आज मौसम की किताबों से ,
वक्त की घड़ियाँ भी
कहीं खो सी गयी हैं !
उन प्यारी सी आँखों मे सपने थे
कई उजले ,
आज कुछ उलझन हैं
खमोशी के परदे हैं ,
शब्द भी अब ना जाने क्यों
डर डर कर
फूटते हैं अधरों से ,
उस आह के दरिया से क्यों ,
ये आंखें कहीं धुल सी गयी हैं !
क्यों एक सहली मेरी कहीं खो सी गयी है ,
हँसते हँसते फिर रो सी गयी है ।
श्रुति मोहन
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें